50 वर्षीय शख्स ने की खुदकुशी

मुंबई,01 फरवरी (हि.स.)।पालघर के नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 50 वर्षीय शख्स द्वारा फाँसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है। इस संबंध में नायगांव पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार,ध्रुवचंद्र प्रजापति (50),निवासी- अशोका नगर,जुचन्द्र गांव नायगांव पूर्व में रहता था। बताया गया है कि 31 जनवरी को प्रजापति किसी अज्ञात कारण वश के चलते रूम में लगे सिलिंग पंखे में साड़ी की सहायता से खुदकुशी कर लिया।सूचना मिलने पर पहुंची नायगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया व आगे की विवेचना में जुट गयी है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर