भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी शक्ति व सामर्थ्य को साबित किया : दिलीप चतुर्वेदी

प्रयागराज, 01 फरवरी (हि.स.)। भारत ही नहीं विश्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं के शक्ति और सामर्थ्य का लोहा माना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2014 से निरंतर प्रत्येक चुनावों में कमल खिलाकर केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार बनाकर अपनी शक्ति सामर्थ्य को साबित किया है। 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को प्रत्येक बूथों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी बूथ के प्रवासी और संयोजकों के कंधे पर है। जिसें पूरा कर भारत को मोदीजी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है।

यह बातें शंकरगढ़ मंडल के गांव चलो अभियान के कार्यशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ताओं को 24 घंटे का प्रवास कर भाजपा सरकार के गरीब कल्याण नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों से संवाद और सम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में जनसमर्थन जुटाने और पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत अधिक मत का लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ जितानें का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि 4 से 11 फरवरी तक 24 घंटे प्रवास पर कार्यकर्ता रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ अखिलेश सिंह पटेल ने अध्यक्षता करते हुए करणीय बिन्दुओ को रखकर मंडल के सभी लक्ष्यों को कार्यकर्ताओं संग पूरा करनें का आश्वासन दिया एवं आभार व्यक्त किया। संचालन अभियान के मंडल संयोजक रत्नाकर त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला को जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक अमन मिश्रा आदि ने सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर