'गांव चलो अभियान' को लेकर कार्यशाला आयोजित

नैनीताल, 02 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल की शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। बताया गया कि यह अभियान मंडल के सभी बूथों पर 9 से 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक बूथ प्रवासी व बूथ अध्यक्षों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा व योजनाओं के बारे में जनता को बताया जायेगा। ताकि जनता उन योजनाओं का लाभ ले सके।

मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री मोहित लाल साह मोहन नेगी के संचालन में आयोजित कार्यशाला में अभियान के जिला संयोजक देवेंद्र ढैला ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नवनियुक्त मंडल प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों से उनके विचार लिये।

कार्यशाला में अभियान के मंडल संयोजक लाल सिंह बिष्ट, सह संयोजक हेम बहुखंडी, नंदन बिष्ट सहित पार्टी प्रवासी कार्यकर्ता तथा मंडल के पधाधिकारी, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्रों के संयोजक तथा प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम व बूथ संयोजक, मंडल में निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधि व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर