मुख्यमंत्री योगी से मिले विनोद और प्रिया

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाललखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल

मुरादाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। आईएचजीएफ दिल्ली फेयर की अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने अपने ससुर व मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर उन्हें हस्तशिल्प क्षेत्र और आईएचजीएफ दिल्ली मेले के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान उन्होंने 57 वें आईएचजीएफ दिल्ली मेले- वसंत 2024 में आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रिया अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग का 57वां संस्करण 6 से 10 फरवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस संस्करण में घर, फैशन, जीवन शैली, फर्निशिंग और फर्नीचर का मुख्य प्रदर्शन होगा।

प्रिया अग्रवाल ने बताया कि मेला एक छत के नीचे हस्तशिल्प निर्यातकों का दुनिया का सबसे बड़ा जमावड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित /राजेश

   

सम्बंधित खबर