कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के नागरिकों से सीधे जुड़े : ओमप्रकाश श्रीवास्तव

- भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन

प्रयागराज, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी प्रांत के एनजीओ प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश व प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश श्रीवास्तव एनजीओ प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मिलन निरंतर बना रहना चाहिए, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नागरिकों से सीधे जुड़े और मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ का दायरा बहुत वृहद है, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो एनजीओ प्रकोष्ठ से अछूता हो। एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता समाज में निरंतर लगे रहते हैं और सामाजिक कार्यों से अपनी पहचान बनाते हैं। हमें ऐसे एनजीओ स्वयं सहायता समूह के सहयोग से अपना दायरा वृहद करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में एक बार बैठक अवश्य होनी चाहिए। यहां से जाने के बाद अपने-अपने जिलों में नौ मतदाता सम्मेलन 6 से 25 फरवरी के बीच अवश्य करें।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड करवाएंगे रेफरल नंबर और अपनी रोज सम्पर्क की फोटो डिटेल अपलोड करेंगे। सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख अवश्य रहेंगे और पन्ना की जिम्मेदारी गांव चलो अभियान को वृहद सम्पर्क रूप में अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक सुनील जैन, काशी प्रांत संयोजक विपिन पाठक ने भी अपने विचार रखे।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सम्मेलन में 16 जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और जिलेवार अपने सभी कार्यक्रमों की रणनीति तय की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर राजेंद्र मिश्रा ने और संचालन रजनीकांत श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, वरुण गिरी, पार्थ श्रीवास्तव, रवि शर्मा, आशुतोष शुक्ला, सीमा उपाध्याय भदोही, बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे अमेठी, शशिकांत प्रजापति वाराणसी, सतीश कुमार राय काशी, अंकित पांडे चंदौली, शिवाकांत मिश्रा कौशाम्बी, हेमंत यादव सुल्तानपुर और प्रांत के सभी जिलों के प्रतिनिधि सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर