पुणे-लोनावला सेक्शन में रविवार को मेगा ब्लॉक

मुंबई, 3 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल के पुणे मंडल द्वारा पुणे-लोनावला खंड पर इंजीनियरिंग तथा रखरखाव के तकनीकी कार्य के चलते रविवार, 04.02.2024 को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पुणे मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है।

अप उपनगरीय सेवाओं में पुणे से लोनावला के लिए 09.57 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01562 रद्द रहेगी। पुणे से लोनावला के लिए 11.17 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01564 रद्द रहेगी। शिवाजीनगर से लोनावला के लिए 12.05 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01592 रद्द रहेगी। पुणे से लोनावला के लिए 15.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01566 रद्द रहेगी। शिवाजीनगर से तलेगांव के लिए 15.47 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01588 रद्द रहेगी। पुणे से लोनावला के लिए16.25 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01568 रद्द रहेगी। शिवाजीनगर से लोनावला के लिए 17.20 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01570 रद्द रहेगी।

डाउन उपनगरीय सेवाओं में लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 10.05 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01559 रद्द रहेगी। लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 11.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01591 रद्द रहेगी। लोनावला से पुणे के लिए 14.50 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01561 रद्द रहेगी। तलेगांव से पुणे के लिए 16.40 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01589 रद्द रहेगी। लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 17.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01565 रद्द रहेगी। लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 18.08 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01567 रद्द रहेगी। लोनावला से पुणे के लिए 19.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01569 रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12164 एमजीआर चेन्नई-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेक्शन में 03.30 घंटे रेग्युलेट की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार

   

सम्बंधित खबर