जगदलपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 35 मगरमच्छ मौजूद, गणना का काम खत्म हुआ

जगदलपुर, 6 फरवरी(हि.स.)। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छों की गणना के लिए कोलकत्ता, हैदराबाद, दिल्ली वं बिलासपुर से 25 भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की टीम ने तीस किलोमीटर लंबी कांगेर नदी में डेढ़ दर्जन स्थानों में पहुंचकर मगरमच्छों की गणना किया, पार्क इलाके में मौजूद मगरमच्छों की गिनती का काम खत्म हो गया है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 35 मगरमच्छ मौजूद हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक गणवीर धर्मशील ने बताया कि उद्यान में मगरमच्छों पर भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के टीम ने अध्ययन किया है, और अब तक कुल 35 से अधिक मगरमच्छ होने की जानकारी मिली है। उन्होने बताया कि पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने मगरमच्छों के इलाके को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक मगरमच्छ को देख सके।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर