मप्रः उप मुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री डॉ. शाह ने हरदा घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 6 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने हरदा की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक हुए विस्फोट से फैली अग्नि दुर्घटना पर गहन दु:ख व शोक व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के उपचार के लिये नजदीकी जिलों में पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। भोपाल एवं इंदौर में भी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं, डॉ. शाह ने अग्नि दुर्घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर