बोरे में पशु तस्करी का आरोप, एक गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 07 फरवरी (हि.स.)। धुबड़ी जिले के गोलकगंज में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। लग्जरी वाहन, बस, टैंकर, आटो रिक्शा आदि के जरिए पशुओं की तस्करी के मामले उजागर हो चुके हैं। लेकिन पहली बार संभवतः बाइक से मवेशियों की तस्करी का मामला पुलिस के सामने आया है। जिले के गोलकगंज थाने की यातायात पुलिस ने एक मवेशी एवं बाइक के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात गोलोकगंज थाने की यातायात पुलिस द्वारा नियमित तलाशी के दौरान एक पल्सर बाइक (एएस-17एफ-1236) को गोलकगंज के कानूरी में रोकने का आदेश दिया गया। पुलिस को देख बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बाइक पर लाये गये बोरे को जब खोला तो हतप्रभ रह गयी। बोरे के अंदर अमानवीय तरीके से एक गाय को बांधकर लाया गाय था। पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर