यात्री बस में पुलिस ने मारा छापा, 20 किलो अवैध गांजा के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

खूंटी, 7 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा थाना पुलिस ने मंगलवार को सिमडेगा से रांची जा रही मंत्री नामक यात्री बस (जेएच 01 इएफ 8997) में छापामारी कर दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों मां-बेटी हैं।

तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं मंत्री से भारी मात्रा में गांजा लेकर रांची की ओर जा रही हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तोरपा थाना क्षेत्र कें कुल्डा जंगल के पास बस को रोक छापामारी कर गीता देवी और उसकी बेटी पिंकी कुमारी को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों महिलाएं गांगूटोली थाना जलडेगा जिला सिमडेगा की रहने वाली है, पर काफी अर्से से दोनों पंजाब के करतारपुर में रहती हैं।

एसडीपीओ न बताया कि 20 किलो गांजा दस-दस किलो के सीलबंद पैकेट में भरा था। एसडीपीओ ने बताया कि गांजा का गंध नहीं आये, इसके लिए बैग में कुछ सूखी मछलियां रख दी गई थी। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से इस धंधे में शालि हैं। ओडिशा से सस्ती दर पर गांजा खरीदकर पंजाब मं उसे अधिक कीमत में बेचती थी। उनके पास सें दो स्क्रीन टच मोबाइल और एक बैंक पासबुक भी बरामद किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर