मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को जयंती पर नमन किया

भोपाल, 8 फ़रवरी (हि.स.)। भारत को स्वतंत्रता दिलाने एवं स्वतंत्रता उपरांत एक सशक्त भारत की बुनियाद रखने में कई महापुरुषों का योगदान है। इन महापुरुषों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन का नाम अग्रणी पंक्ति में शुमार हैं। आज गुरुवार को डॉ जाकिर हुसैन की जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को जयंती पर नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिय एक्स पर अपने संदेश में लिखा महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. जाकिर हुसैन जी की जन्म जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। सामाजिक न्याय एवं एकता के लिए किये गए आपके कार्य एवं शिक्षा के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में आपकी भूमिका को देश सदैव स्मरण रखेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर