तृणमूल नेता अरबुल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भांगड़ में भड़की हिंसा

कोलकाता, 09 फरवरी (हि.स.) । कोलकाता पुलिस ने गुरुवार रात तृणमूल के चर्चित नेता'' अराबुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह के समय पूरे क्षेत्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

शुक्रवार की सुबह भांगड़ के चलताबेरिया इलाके के कोचपुकुर में पार्टी का झंडा फहराये जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ तृणमूल कार्यकर्ता इलाके में पार्टी के झंडे लगा रहे थे। वहां पहले से ही आईएसएफ का झंडा लगा हुआ था। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस झंडे को फाड़ दिया जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को रोकने के लिए पुलिस को रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। हालत अभी भी तनावपूर्ण है। हालांकि तकरार रोक ली गई है।

पूर्व विधायक व तृणमूल नेता अरबुल को उत्तर काशीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक आईएसएफ नेता की हत्या के सिलसिले में अराबुल को गिरफ्तार किया गया है। सत्तारूढ़ पार्टी के बाहुबली नेता की गिरफ्तारी सुर्खियों में है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर