जगदलपुर : जिला महारानी अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा पुन: प्रारंभ हुई

जगदलपुर, 09 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर विजय दयाराम निर्देशानुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए जिला महारानी अस्पताल में जिला खनिज न्यास निधि मद से रेडियोलोजिस्ट चिकित्सक की पदस्थ किया गया, रेडियोलाजिस्ट पदस्थ होने से पुन: सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। सोनोग्राफी सेवा पुन: प्रारंभ होने पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों व गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल से और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। ऐसे में मरीजों की संख्या और खासकर महिला मरीजों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक को पदस्थ किया गया है, अस्पताल में अधिक मरीज भार को देखते नियमित सोनोग्राफी किए जाना है। काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच उपचार हेतु आती है। ऐसे में अब फिर से जिला अस्पताल में सामान्य व्यवस्था को सुचारू रखते हुए एफआरयू के अंतर्गत चिकित्सक नियुक्त किया गया है। जिला चिकित्सालय में आज शुक्रवार को 21 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच किया गया एवं एक बच्ची कुमारी अल्फा 02 वर्ष की शिशु रोग विभाग में जांच हेतु आई हुई थी जिसकी प्रारंभिक जांच में हर्निया रोग संबंधी जांच में जानकारी प्राप्त हुआ एवं जांच उपरांत समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सका जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर