असम पुलिस ने उल्फा (स्वा) के वीडियो को बताया मनगढ़ंत

गुवाहाटी, 09 फरवरी (हि.स.)। प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वा) द्वारा प्रसारित वीडियो क्लिप को असम पुलिस द्वारा मनगढ़ंत बताया गया है। इसको लेकर आज असम पुलिस द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है। पुलिस को ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो भ्रम और कोरी कल्पना पर आधारित है।

यह झूठ से भरा हुआ है, और वीडियो में कथित तौर पर दिखाए अनुसार ऐसी कोई गतिविधि असम में नहीं हो रही है। यह असम पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को कमजोर करने का एक प्रयास मात्र है।

पुलिस ने कहा है कि उल्फा (स्वा) द्वारा प्रासंगिक बने रहने के एक हताश प्रयास का यह प्रमाण है। ऐसा झूठा, निराधार और भ्रामक अभियान असम पुलिस के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकता। असम पुलिस देश की अखंडता और संप्रभुता और असम के लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर