हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा : उपद्रवी के गोली से घायल घायल अजय एम्स रेफर

देहरादून, 10 फरवरी (हि.स.)। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में उपद्रवी की गोली से घायल अजय कुमार का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है। उनको और बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जिम से आते वक्त अजय कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। जिसका उपचार साई अस्पताल में चल रहा था और उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है। उनको बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

प्रशासन परिजनों को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए निशुल्क एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा भी निगम का एक कार्मिक इस घटना में घायल हुए हैं। उनका उपचार कृष्णा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। निगम अपने कार्मिकों और उनके परिजनों को हर प्रयोग प्रकार का सहयोग नगर निगम प्रशासन कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर