मुख्यमंत्री ने लोहाघाट के ठांटा गांव में रात्रि विश्राम कर किया जनसंवाद, बताईं सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम कार्यक्रम की झलकियांमुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम कार्यक्रम की झलकियांमुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम कार्यक्रम की झलकियांमुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम कार्यक्रम की झलकियां

चंपावत, 10 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट (चंपावत) में रात्रि चौपाल लगा लोगों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद।

धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश। गांव चलो अभियान अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा (विख लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का राइका किमतोली हेलीपैड में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पौध देकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही गुमदेश की क्षेत्रीय जनता ने भी मुख्यमंत्री जी का भव्यता से स्वागत किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने को उमड़ी पड़ी। इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात धामी जी द्वारा ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

रात्रि चौपाल में धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन के किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की वजह से घर घर तक आज रसोई गैस पहुंच गई है। साथ ही अब घर- घर शुद्ध पानी पहुंच गया है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था, लेकिन अब घर पर ही पानी आ गया है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहां पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था, वहां आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है। देश में वंदे भारत, नमो भारत रेल चल गई है। महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े रहना आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु मोदी जी योजना चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने हेतु लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने।

धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर कश्मीर को देश में पूरी तरह मिलाने का कार्य किया। मुस्लिम महिलाओं के कल्याणनार्थ तीन तलाक को खत्म कराया।

राममंदिर का निर्माण कर रामराज्य को स्थापित करने का कार्य कराया। भगवान श्रीराम को टेंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। भगवान राम को लाने का कार्य मोदी जी ने किया।

हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। उत्तराखंड की देवभूमि पूरे देश को यह संदेश दे रही है। हमने जो कहा वह किया।उत्तराखंड देश का प्रथम व उत्कृष्ट राज्य बने।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है। जो आदर्श उत्तराखंड की ओर बढे़गा। आज 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है, यह प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है, इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी हो रहा हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा राज्य से भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए 1064 सेवा शुरू की गई है, यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण कर रही है।

उन्होंने कहा सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर संभव कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कल्पना अनुसार हम उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय, इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और सामूहिक शक्ति से हर कार्य को सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के कार्य कुशलता व प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की।

लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ हाई देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव जी को शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

धामी मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए। ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल नेहा ढेक, सुमनलता, सदस्य जिला पंचायत प्रीति पाठक,जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर