समाजसेवी मदन भगत की पुण्यतिथि पर भंडारा का आयोजन

खूंटी, 11 फ़रवरी (हि.स.)। मुरहू के समाजसेवी मदन भगत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र संतोष भगत, सुधीर भगत और सकलदीप भगत तथा पुत्री सुजाता जायसवाल द्वारा भंडारा का आयोजन मुरहू के शान्तिपुरी स्थित शबरी कुटिया आश्रम में किया गया। इस दौरान स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा आज के परिवेश में सभी मनुष्यों को मन की शांति के लिए जीवन में सत्य के मार्ग पर चलकर एवं सदैव ईश्वर का ध्यान करना जरूरी है।

उन्होंने दिवंगत मदन भगत की आत्मा की शांति कें लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों द्वारा बच्चों के बीच बिस्कुट के पैकेट एवं चाकलेट का भी वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के अध्यक्ष जोरन मुंडा, उपाध्यक्ष राम हरि साव ,संजय कुमार, सूरजमल साव, डॉ डीएन तिवारी, सुबोध साव, संतोष गुप्ता आदि ने योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर