जबलपुर: जिले में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले ठंड बढ़ी

जबलपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)। शहर में मौसम फिर बदल गया है। रविवार सुबह से जबलपुर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। ओले से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं शहर के तापमान में गिरावट आई है।

बारिश के बाद बढ़ी ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे ही अगले दो दिनों तक मौसम बने रहने की संभावना है। जिले में उत्तरी हवाओं की वजह से पिछले 24 घंटे में कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रही वहीं रात के टेंपरेचर में भी गिरावट आई।

हिन्दुस्थान समाचार/ विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर