बीजापुर जिले में पुरुषों से मुकाबले 6294 महिला मतदाता अधिक

बीजापुर, 12 फरवरी (हि.स.)। जिले की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन करने के बाद पुरुष मतदाता 81416 महिला 87710, और थर्ड जेंडर 08 सहित कुल मतदाता 169134 हो गई है। प्रारंभिक प्रकाशन में दिव्यांग मतदाता 1081 से बढ़कर 1580 हो गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार 18-19 वर्ष के 1971 नए मतदाता जहां बढ़े हैं। वहीं 80 प्लस आयु वर्ग के 989, सर्विस वोटर्स 246 हैं। वर्तमान पुनरीक्षण में कुल 2656 नए मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़े गये हैं। कुल 3014 मतदाताओं का नाम फार्म-7 के आधार पर विलोपन किया गया है। कुल 225 मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है। फार्म-8 के आधार पर 830 मतदाताओं का सूची में संशोधन किया गया है। व्यापक स्तर पर पीएसई एवं डीएसई की जांच एवं मृत्यु वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए हैं, जिसके कारण मतदाता की संख्या में कमी आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर