जगदलपुर : 94 प्रतिशत गुम इंसानों की तलाश कर बस्तर पुलिस छग राज्य में प्रथम रही

जगदलपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। बस्तर जिले की पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 अप्रेल 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच लापता हुए 1003 बालक/बालिकाओं/वयस्कों से 943 की तलाश कर परिजनों से मिलाया है, इस प्रकार 94 प्रतिशत गुम हुए इंसानों की तलाश कर बस्तर पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में 351 लापता इंसानों (06 बालक, 64 बालिका, 193 महिला एवं 88 पुरुष) में से 316 (06 बालक, 63 बालिका, 166 महिला एवं 81 पुरुष ) इंसानों को दस्तयाब किया, वहीं 2023 से पूर्व (01 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2022 तक) के 56 गुम बालक/बालिकाओं/वयस्का को तलाश कर कुल 407 परिवारों को लौटाया है। दस्तयाब हुए प्रकरणों में वर्ष 2017 और 2019 के नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें तकनीकी आधार पर तलाश कर गुजरात और मध्यप्रदेश से प्राप्त किया गया, साथ ही वर्ष 2012 में गुम हुए वयस्क को 48 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया। बस्तर पुलिस की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में बस्तर जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का अथक प्रयास और परिश्रम का परिणाम रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर