कुंडल ने कई पंचायतों का दौरा कर लोगों की ली सुध

विजयपुर / सांबा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उप अध्यक्ष और पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने रामगढ़ विधानसभा के अंतर्गत राजपुरा ब्लॉक के विभिन्न विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और लोगो की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने बिजली बिल की बढोतरी, पानी की किल्लत, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी आदि के बारे में बताया। लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कुंडल ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है, हर वर्ग परेशान है। चाहे मिडिल क्लास हो या फिर बीपीएल वर्ग का व्यक्ति, सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग लोगों को के घरों में मनमाने बिल भेज रहा है, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। कुंडल ने कहा कि विभिन्न विभागों के डेलीवेजर कर्मचारी अपनी उचित मांगो के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे है। सरकार अनदेखा कर रही हैं। लोगो को बिजली नहीं मिल रही। लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। कुंडल ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है, सिलेंडर के दाम आसमान तक पहुंच गए हैं। अब महिलाए फिर से लकड़ी इकट्ठा करने पर मजबूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं का आर्मी में भर्ती होने को जो सपना होता था, उसको भी सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू कर चौपट कर दिया है। कुंडल ने कहा जिन छात्रों ने अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा दी है, उसके परिणाम नहीं निकल रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त के दावे करने वाली भाजपा सरकार में ही घोटाले हो रहे हैं। कुंडल ने कहा कि आजादी के बाद से लोग जमीनों पर खेतीबाड़ी करके अपना पालन पोषण कर रहे है, लेकिन आज तक उनको मालिकाना हक नही मिला है। हम मांग करते है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लोगो को मालिकाना हक दे। वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगो को जमीन तारबंदी के आगे है उनको कई वर्षो से मुआवजा नहीं मिला है, हम सरकार को जताना चाहते है कि जितना जल्दी हो सके लोगो को उनकी जमीनों का मुआवजा दिया जाए। अंत में कुंडल कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों और बेरोजगार छात्रों के साथ खड़ी है। कुंडल ने लोगो से आगमी चुनावो में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

   

सम्बंधित खबर