पात्रों को लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा : राजेन्द्र मिश्र

- कल्याणकारी योजनाओं पर लगे स्टालों पर दिखा उत्साह का माहौल

प्रयागराज, 12 फरवरी (हि.स.)। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रों को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गयी है। यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कही।

मामा भांजा तालाब, नैनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्रों को लाभ दिलाना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना भी है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को विकसित भारत से सम्बंधित शपथ भी दिलाया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सीबीसी द्वारा नगर निगम के सहयोग से चलाये जा रहे कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अग्रसेन चौराहा जीरोरोड बस अड्डा पर इसी तरह जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लाभार्थियों के लिए स्टाल लगाया गया। जहां लोगां ने उत्साह के साथ योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, दिलीप श्रीवास्तव तथा पूजा सिंह, महादेव आदि का विशेष सहयोग रहा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी (भारत सरकार) राम मूरत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को कैलेण्डर, बुकलेट, फ्लायर आदि उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में पार्षदगण संजय, किरन जायसवाल, अनूप कुमार तथा आचार्य हरि शुक्ला, चंदन सिंह, मोहित अग्रहरि, उमेश, दिनेश सिंह, नरसिंह, बबिता जायसवाल, मनोज, अभिषेक तिवारी, अनिल गौड़, ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल, हसमत उल्ला कुरैशी, आकाश केसरवानी, राजेश केसरवानी, ओपी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

   

सम्बंधित खबर