चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. राठी हुए सम्मानित

चंपावत, 13 फरवरी (हि.स.)। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात नेत्र रोग शल्य चिकित्सक डॉक्टर विराज राठी को उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्यों व जन सेवा के लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. विनीता शाह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डा.राठी द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर दराज क्षेत्र से आने वाले आंखों के मरीजों के जटिल से जटिल ऑपरेशन कर क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत दी जा रही है। इस कारण अब क्षेत्र के मरीजों को आंखों के आपरेशन व उपचार के लिए बाहर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ रहा है। डॉक्टर राठी अपने व्यवहार से मरीजों व क्षेत्रीय जनता में काफी लोकप्रिय हैं। लोगों और अस्पताल परिवार ने डॉक्टर राठी को शुभकामनाएं दी हैं। इस पर डॉक्टर राठी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले आंखों के मरीजों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ही आंखों की अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी /रामानुज

   

सम्बंधित खबर