जेल में कैदी ने कर ली आत्महत्या हत्या के मामले में अंबफला जेल में बंद था

अंबफला जेल में एक हत्या के आरोपी कैदी ने जेल के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया। अब डाक्टरों का बोर्ड उसका पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जगदेव सिंह पुत्र कूरा राम निवासी मोरचापुर बिश्राह ने मंगलवार सुबह जेल में अपने पाजामे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसे उतार कर अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पाया गया कि उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। बिश्राह पुलिस ने उसके खिलाफ पिछले साल एफआईआर नंबर 245 में हत्या का मामला दर्ज किया था। 13 नवंबर से वह जेल में बंद था। वह अपने सेल नंबर 12 में ही फंदा लगा पाया गया। जेल के अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा। फिलहाल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। इस संदर्भ में जांच शुरू की जाएगी।

 

   

सम्बंधित खबर