भ्रष्ट कर्मचारी पर भ्रष्टाचार निवारण की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई

बरेली, 14 फरवरी (हि.स.) । भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने एक बार फिर भ्रष्ट कर्मचारी पर कार्रवाई करते गिरफ्तार किया है। आरोपी होमगार्ड रंगे हाथों दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को बड़ी कामयाबी मिली है । टीम ने होमगार्ड गौरव सिंह चौहान बिहारीपुर सिविल लाइन्स कोतवाली को सेटेलाइट पुल के पास से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जैसे ही शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये ले रहा था तुरंत टीम ने उसे धर दबोचा।

हिन्दुस्थान/देश दीपक गंगवार/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर