निगम ने फिर एक दुकान सील की, राजस्व वसूली को लेकर चल रहा प्रयास

निगम ने एक दुकान किया सील

धमतरी, 15 फरवरी (हि.स.)। नगर पालिक निगम धमतरी के द्वारा टैक्स वसूली को लेकर अभियान छेड़ दिया गया है। निगम उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स वसूली के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। समय पर कर का भुगतान नहीं करने पर नगर निगम ने बालक चौक की एक दुकान को निगम ने सील कर दिया।

निगम कर्मचारी दुकान एवं प्रतिष्ठानों में संपर्क कर टैक्स की वसूली कर रहे हैं। आनलाइन टैक्स वसूली जो कि पिछले माह ही प्रारंभ किया है गया है इसका भी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। करदाता यूपीआई पेमेंट का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। रोजाना कम से कम 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख तक की वसूली गूगल पे, फोन पे और पेटीएम के माध्यम से मिल रही है। जिनके पास नगद राशि नहीं होती है वे आनलाइन टैक्स के माध्यम से अपना कर जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद कई लोग बकाया कर नहीं पटा रहे हैं जिनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही करने के लिए टीम का गठन किया गया है। गुरूवार को एक बड़ी कार्यवाही निगम प्रशासन ने की है। बालक चौक के एक दुकान को निगम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों से कुछ समय के लिए दुकानदान की नोकझोंक भी हुई। पहले भी निगम ने इन्हें नोटिस जारी किया था लेकिन दुकान मालिक ने कुछ वक्त का समय मांगा था। समय बीत जाने के बाद भी दुकानदार ने निगम की नोटिस को अनदेखी कर दिया। जिसके बाद निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार दुकानदार के द्वारा निगम की इस दुकान को खाली नहीं किया जा रहा था। कार्रवाई में कामता नागेंद्र, कमलेश ठाकुर, राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी देवेश चंदेल, राजस्व विभाग के अधिकारी दीपक पांडे, पुरुषोत्तम प्रजापति, पवन देवांगन, सुनील सालुंके, योगेश रजक, बंसी दीप, श्यामू सोना, राम नारायण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर