राहुल गांधी के न्याय यात्रा से जुड़ीं विधायक पल्लवी पटेल

वाराणसी,17 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शनिवार को काशी में अपना दल कमेरावादी की नेता विधायक पल्लवी पटेल भी जुड़ीं। न्याय यात्रा में राहुल गांधी की जीप पर सवार पल्लवी पटेल को देख कांग्रेस और अपना दल के कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित रहे। न्याय यात्रा में अपना दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने लक्सा, रथयात्रा, मंडुआडीह, चांदपुर चौराहा, लोहता त्रिमुहानी, लोहता नई बाजार, कोरौता बाजार, परमंदापुर में न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत किया। गगन प्रकाश यादव ने बताया कि वाराणसी के बाद अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में फूलपुर लोकसभा प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा में शामिल रहेंगी।

न्याय यात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामलाल पटेल, महेंद्र प्रताप मौर्य, पंकज सेठ, अभय पटेल, राज कुमार पटेल, योगीराज पटेल, हरीश मिश्रा, उमेश मौर्य, रामजीत प्रधान, जयहिंद पटेल, प्रमोद पटेल, अशोक कुमार, शमशेर बहादुर, जितेंद्र मौर्य आदि ने भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर