पटना में लॉ कॉन्क्लेव 25 फरवरी को, सुब्रह्मण्यम स्वामी भी होंगे शामिल

पटना, 18 फ़रवरी (हि.स.)। देश का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव का आयोजन 25 फरवरी को राजधानी पटना के ज्ञान भवन में होगा। इसमें देश के जाने माने वकील और राजनेता सुब्रह्मण्यम स्वामी भी मौजूद रहेंगे। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

इस लॉ कॉन्क्लेव का आयोजन पटना के लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से किया जा रहा है। इसमें पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे, जिसमें लॉ के विशेषज्ञ से लेकर छात्र और छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम के आयोजक और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के निदेशक अभिषेक गुंजन ने रविवार को कहा कि इसमें कानून के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा होगी। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य मकसद देश के कानून और संविधान के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाना है। अभिषेक गुंजन ने कहा कि दुर्भाग्यवश बिहार में लॉ की पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राओं में कम जागरुकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर