सुकमा : नक्सलियों के हेड क्वार्टर रहे पुवर्ती में 40 वर्ष बाद पहली बार लहराया तिरंगा

सुकमा, 18 फरवरी (हि.स.)। नक्सलियों के हेड क्वार्टर की पहचान रखने वाले ग्राम पुवर्ती में 40 वर्ष बाद पहली बार जवानों ने नये स्थापित कैंप के सामने तिरंगा फहराया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने रविवार को नक्सलियों के हेड क्वार्टर ग्राम पुवर्ती पर पूरी तरह से कब्जा कर 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर हिड़मा के घर तक जवान पहुंचकर उसके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सहयोग के लिए आश्वस्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पूवर्ती के इस इलाके में जवान तो क्या आम आदमी भी जाने से डरता था, नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में बीते 40 वर्षों तक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा की जगह यहां नक्सली काला झंडा फहराते थे। पूवर्ती में जैसे-जैसे कैंप अपनी नींव मजबूत करने के साथ आकार लेते जा रहा है। वहीं आज रविवार को 40 वर्ष बाद यहां सुरक्षाबलों के जवानों ने ग्राम पुवर्ती कैम्प के सामने तिरंगा लहराया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर