सौरव गांगुली की मां को अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता, 18 फ़रवरी (हि.स.)। सौरव गांगुली की मां निरूपा गांगुली को 17 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। फिलहाल घर पर ही उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रहना होगा। सौरव की मां को स्ट्रोक के कारण एक फरवरी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सौरव के बड़े भाई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि उनकी मां एक फरवरी को दोपहर के आसपास शारीरिक रूप से असहज महसूस कर रही थीं। उनका त्वरित ईसीजी किया गया। ईसीजी रिपोर्ट गड़बड़ होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हल्का स्ट्रोक आया है। इलाज से वह धीरे-धीरे ठीक हो गई।

स्पीच हालत में सुधार होने पर उन्हें रविवार को अस्पताल सेछुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी है। घर पर जरूरी नर्सिंग भी जारी रहेगी। अगले हफ्ते निरूपा देवी को दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर