लोहे के रॉड से युवक पर जानलेवा हमला

मुंबई,18 फरवरी (हि.स.)। नालासोपारा इलाके में एक 34 वर्षीय युवक पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में नालासोपारा पुलिस स्टेशन ने 2 नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार,राकेश चुन्नीलाल सिंह (34),निवासी-नीलेमोरे नालासोपारा पश्चिम में रहता है। सिंह का व्यवसाय कंस्ट्रक्शन है। दर्ज शिकायत के अनुसार,पैसे के विवाद को लेकर आकाश आंभोरे और उसके दो अज्ञात साथी ने सिंह को साईंनगर में आकाश आंभोरे के सदगुरु गैरेज में ले गए और उसके दो अज्ञात साथियों ने राकेश सिंह को जोर से पकड़ लिया और आकाश आंभोरे ने राकेश पर जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में राकेश का बाएं हाथ फ्रैक्चर व शरीर के अन्य जगहों पर चोट लग गई। साथ ही अमोल आंभोरे ने राकेश के साथ गाली-गलौज की और लकड़ी के डंडे से जमकर पिटाई की, यहां तक आकाश आंभोरे के साथ आये दो शख्स ने सिंह को धमकी देते हुए कहा कि,केस मत करना। हालांकि,नालासोपारा पुलिस ने शिकायतकर्ता सिंह की शिकायत पर आरोपी आकाश आंभोरे,अमोल आंभोरे व दो अन्य लोगों पर धारा 326,324,323 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना पुलिस कर रही है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर