लोहरदगा में मनाई संत रविदास जयंती

लोहरदगा, 24 फरवरी (हि.स.)। रविदास विकास मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को नगर भवन में हुआ। कार्य का शुभारंभ रविदास विकास मंच जिलाध्यक्ष रामचरण राम, उपाध्यक्ष बुधन राम, सचिव विनोद राम, कोषाध्यक्ष रामजतन राम, समाजसेवी राजमोहन राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को समाजसेवी राजमोहन राम ने संबोधित किया। समारोह में दहेज मुक्त समाज का संकल्प भी लिया गया। छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस मौके पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिलाध्यक्ष अनिल रविदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर