आपदा प्रभावित 13 परिवारों को मंत्री ने बांटे चेक

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सरखेत बौंठा गांव पहुंचे। उन्होंने सरखेत में आपदा प्रभावित 13 परिवारों के आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के चेक वितरित किया।

मंत्री जोशी ने प्रभावित परिवारों के 08 लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से 01 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक और 05 लोगों को फेडरेशन बैंक के सहयोग से 1,30,750 रुपए की सहायता राशि के चैक प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत आपदा से प्रभावित भैंसवाडगांव में विस्थापित हुए परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली,पेयजल आपूर्ति से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते,लेकिन आपदा के बाद सरकार प्रभावितों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, यह बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही हैं। जिन प्रभावित परिवारों को प्रदान किए गए सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

इनमें भैंसवाडगांव दिनेश सिंह, सपना, दिनेश, मनोज, दीपक, विक्रम सिंह, करण सिंह गया देवी, सुरेश, सुभाष, राजेश, संजय, सोहन लाल आदि के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर वीर सिंह चौहान,अनुज कौशल, तहसीलदार मौहम्मद शादाब,सहित प्रभावित परिवारजन उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर