कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

हुगली, 25 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले के चुंचूड़ा में रविवार को श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे लोग तैयार रहे, लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है और देश में लोकतंत्र को बचाना है। पार्टी जिसे प्रत्याशी करे उसे चुनाव जिताना है और हुगली लोकसभा केंद्र पर भाजपा को हराना है। कल्याण ने कहा कि लॉकेट ने ही मनरेगा और आवास योजना की राशि रुकवाई है। पिछले पांच सालों में केंद्र और उन्होंने कोई रोजगार नहीं दिया है। वह एमपी फंड का रुपए भी खर्च नहीं की है। लॉकेट जहां से चुनाव लड़ें उसे हराना है। साल 2021 में भाजपा हारी थी, लोकसभा में भी हराना है।

कल्याण बनर्जी का जवाब देते हुए लॉकेट ने कहा कि, कल्याण पहले खुद टिकट लेकर दिखाएं उसके बाद जीतने की बात करें। उन्होंने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर अपमान किया है। सौ दिन राशि की लूट की गई है और तृणमूल नेता के पॉकेट में गया है। पूरे देश में विकास की लहर है और कल्याण बाबू को दिखाई नहीं देता है, उम्र हुई है इसलिए दिखाई नहीं दे रहा होगा। सांसद फंड की राशि खर्च करने बाधा उत्पन्न की गई, फिर भी अनेक परियोजना हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर