बरपेटारोड फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री 29 फरवरी को करेंगे उद्घाटन

बरपेटा (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत बरपेटारोड के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बरपेटारोड के निवासियों को भारी ट्रैफिक जाम से अब मुक्ति मिल जाएगी।

गत 6 वर्ष से भारी ट्रैफिक जाम का सामना करते आ रहे बरपेटारोड के लोगों को खुशखबरी देते हुए मंत्री रंजीत कुमार दास ने फ्लाईओवर को खोले जाने की घोषणा की। लंबे इंतजार के बाद फ्लाई ओवर उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आगामी 29 फरवरी को बरपेटारोड-मानस लिंक रोड पर निर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में ओवरब्रिज का नाम अटल फ्लाईओवर रखने की तैयारी की है।

फ्लाईओवर का निर्माण 43 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री रंजीत कुमार दास ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए यह घोषणा की। 29 फरवरी को बरपेटा जिले के बरपेटारोड शहर में 'एक विकास यात्रा' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री 43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाईओवर का इसी दिन लोकार्पण करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर