केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। भारत सरकार में राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के सर्किट हॉउस मे स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ अंगवस्त्र से केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता ही हैं। कार्यकर्ता अगर मजबूत है तो पार्टी मजबूत है। इस अवसर पर बंटी यादव, राजकिशोर गुप्ता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर