राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को किया गया स्थानांतारित

रायपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है।मंगलवार को एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक साथ 19 अफसरों का स्थानांतरण आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया गया । कई डिप्टी, संयुक्त और अपर कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, यामिनी पाण्डेय को रजिस्ट्रार भू-संपदा विनियामक प्रधिकरण रायपुर में नियुक्त किया गया है। डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग रायपुर से अपर संचालक, संचानालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग में नियुक्त किया गया हैं।कोरबा के अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।सूरजपुर के संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा को कबीरधाम का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

धमतरी के संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी को बस्तर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।सुकमा के संयुक्त कलेक्टर दुलीचंद बंजारे को गरियाबंद का नया संयुक्त कलेक्टर घोषित किया गया है।बेमेतरा के संयुक्त कलेक्टर युगल किशोर उर्वशा को बिलासपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

कांकेर के संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया है।मुंगेली के डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी को रायगढ़ का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया।जशपुर के डिप्टी कलेक्टर तुसलीदास मरकाम को गरियाबंद का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया।कांकेर के डिप्टी कलेक्टर हर्षलता वर्मा को कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा को बस्तर का डिप्टी कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ रमेश कुमार मोर को खैरागढ़ छुईखदान गंडई का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

मंत्रालय में अवर सचिव के पद पर तैनात पुलक भट्टाचार्य को अपर संचालक बनाकर संचालनालय, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में भेजा गया है।

रजिस्ट्रार एवं भू-संपदा विभाग में पदस्थ अनुप्रिया मिश्रा को अवर सचिव, निर्वाचन आयोग में नवीन पदस्थापना दी गई है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक हेमंत कुमार मत्स्यपाल को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का सहायक महाप्रबंधक बनाया गया है।

सोमवार को भी साय सरकार ने तीन जिलों के कलेक्टर सहित 49 अफसरों का तबादला किया है ।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर