अदालतों में 15 अप्रेल से बदलेगा समय

जोधपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में कोर्ट व कार्यालय समय में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

हाईकोर्ट में 15 अप्रेल से 30 जून तक सुबह आठ से दोपहर 1 बजे तक कोर्ट कार्यरत रहेंगे। इस बीच सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच मध्यांतर होगा। हाईकोर्ट में ग्रीष्मकाल के दौरान कार्यालय का समय सुबह 7.30 से 1 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ कोर्ट में सुबह आठ से 12.30 तक न्यायिक कार्य होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संंदीप

   

सम्बंधित खबर