पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाएं किसानों तक पहुंचाएं - मीणा

जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने भाजपा किसान मोर्चा के नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को आह्वान किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जुड़ना होगा एवं अधिक से अधिक लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाकर पीएम मोदी की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ को पूरे प्रदेशभर में प्रभावी रूप से किया जाएगा, जिसमें मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को मजबूती के साथ लग कर ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने किया एवं बैठक के अंत में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव व रेवत सिंह राजपुरोहित ने सभी नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, गणपत सिंह राठौड़, बिरदीचंद चौधरी, सत्येन्द्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, संजय धाकड़, प्रदेश मंत्री समरथ सिंह राठौड़, जीवन चौधरी, प्रकाश भाकर, चिराग चौधरी, रामनिवास मण्डा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका सहित अशोक पारीक, सूर्यप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश मीणा, डॉ. राजासाध वैष्णव उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर