(अपडेट )पुलिस और नक्सलियों के बीच क्रॉस फायरिंग में एक महिला घायल

रायपुर /बीजापुर, 13 मार्च (हि.स.)। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच क्रॉस फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है। घायल महिला का नाम राजे ओयाम(44 वर्ष) बताया गया है, जिसका इलाज जगदलपुर जिला अस्पताल में जारी है।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बुधवार को जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में महिला को गोली लगी है।उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ सदस्य घायल हुए हैं।सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही है।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य सामाग्री बरामद किया गया है।

बीजापुर की डी एस पी गरिमा दादर ने आज बुधवार को जानकारी दी कि 11 मार्च को बोड़गा के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम बोड़गा, ताकीलोड और उसपरी की ओर निकले थे। 12 मार्च को दोपहर बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में बोड़गा निवासी महिला राजे ओयाम (उम्र 44 वर्ष) को गोली लगी है। पीड़ित परिवार की सहायता हेतु तत्काल पुलिस बल पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जिसके बाद घायल महिला को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है। ब्लड की आवश्यकता हुई तो घायल महिला के ब्लड ग्रुप वाले जवान भी मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रवाना किये गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /मोहन ठाकुर / केशव

   

सम्बंधित खबर