केंद्रीय रक्षा मंत्री एक दिवसीय दौरे पर आएंगे असम

गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को असम आ रहे हैं। रक्षामंत्री आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर असम आ रहे हैं।

रक्षामंत्री असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री बरपेटा नगरपालिका मैदान में भाजपा और असम गण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक विशाल रैली में भी भाग लेंगे। इससे पहले रक्षामंत्री बरपेटा सत्र पहुंचकर गुरु का चरणस्पर्श करेंगे।

इसके बाद वे कोकराझाड़ में एक विशाल जनसभा में भी भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता किशोर उपाध्याय ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

हिन्दुस्थान समाचार /आलोक श्रीप्रकाश/

   

सम्बंधित खबर