रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हड़ताल अवधि का अर्जित अवकाश स्वीकृत

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। वर्ष 2023 में हड़ताल में शामिल छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध किये गये बर्खास्तगी की कार्रवाई को, समस्त नियमों को शिथिल करते हुए, शून्य घोषित किया गया है।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने गुरुवार को उक्त आदेश जारी कर समस्त मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी और समस्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि उक्त अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान हुई अनुपस्थिति अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाये। साथ ही यदि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश लेखा में अर्जित अवकाश उपलब्ध न हो तो असाधारण अवकाश स्वीकृत किया जाये।

उल्लेखनीय है कि है कि छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 11 अगस्त 2023 को एक दिवसीय हड़ताल एवं 21 अगस्त 2023 से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर