लोकपर्व फूलदेई के साथ दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

हल्द्वानी, 14 मार्च (हि.स.)। रंग बिरंगे परिधान पहने बच्चों ने नवाबी रोड स्थित एक घर में गुरुवार को उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस फूलदेई पर्व पर मतदाताओं को जागरूक करने का भी संदेश दिया।

बच्चों और महिलाओं ने अपने संदेश में कहा कि फूलदेई छम्मा देई, जो भी दिया वही सही। दैण द्वार, भरि भकार। यॅ देई कैं बार बार नमस्कार। वोट दिया अब की बार, वोट छु तुम्हर अधिकार। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वीप नैनीताल के सह समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल ने किया।

इस अवसर पर छोटे बच्चे घर-घर में देहरी पूजन के लिए जाते हैं। इस कार्यक्रम में गरिमा तिवारी, बीना बिष्ट, पावनी जोशी, चित्राक्षी, मिटाक्षी, चिन्मय, अवनी तिवारी, सोना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/दधिबल

   

सम्बंधित खबर