उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ा

देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के नियत मानदेयों का पुनर्निरीक्षण किया है।

इसके तहत अकुशल श्रमिकों का मानदेय 9187, अर्धकुशल का 10551, कुशल का 11737, उच्च कुशल का 13057 और अधिकारी का 39171 वेतन निर्धारित किया गया है। इनमें ढाई प्रतिशत सर्विस चार्ज की दर केवल उत्तराखंड राज्य के भीतर राज्य सरकार एवं उनके प्रतिष्ठानों आदि के लिए निर्धारित की जा रही है। अन्य स्तरों पर सर्विस चार्ज की दरें पुनर्वास महानिदेशालय भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार देय होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर