पालघर पहुंची भारत न्याय यात्रा,राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को बताया जरूरी

मुंबई,15 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को 62 वे दिन महाराष्ट्र के पालघर जिले के मोखाड़ा शुरू हुई। वाड़ा में राहुल गांधी ने कहा, ''''घर हो या दफ्तर, मेहनत करने में महिलाएं कभी पीछे नहीं हटतीं और उनकी इसी मेहनत को कांग्रेस की ''गृहलक्ष्मी न्याय गारंटी'' का सलाम है। भावी पीढ़ी के पालन पोषण के लिए पूरा देश नारी शक्ति का कृतज्ञ है। साल की 1 लाख रुपये की राशि न केवल उन्हें मजबूत करेगी, बल्कि एक झटके में गरीबी का खात्मा भी करेगी।''

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आपसे (जनता) से चौबीसों घंटे चोरी हो रही है और आप लोग केवल सिर हिला रहे हैं। देश की 88 फीसदी आबादी को देश के सिस्टम में बराबर की भागीदारी नहीं है। देश की हाईकोर्ट में 650 जज हैं। सालों साल केस चलता रहता है। राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। सरकार पर जोरदार हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आधी रोटी खाओ, प्रभू के गुण गाओ, भूखे मर जावो।

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के पलायन को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मनरेगा योजना में सालाना खर्च होने वाली धनराशि का 25 गुना 22 बड़े औद्योगिक समूहों को ऋण माफी के माध्यम से दिया गया है। लेकिन आम नागरिक किसानों के साथ-साथ पढ़ने वाले छात्रों को नही दिया गया। राहुल गांधी ने कहा भूमि अधिग्रहण के दौरान समाज के गरीब तबके की जमीन ले ली जाती है लेकिन अडानी की एक इंच भी जमीन नहीं ली जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को नहीं बल्कि कंपनियों को फायदा हो रहा है। केंद्र सरकार 16 फसल बीमा कंपनियों को 35 हजार करोड़ रुपये देती है जो जनता का पैसा है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों की कटौती को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' से जोड़ दिया। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि लोग महंगाई से परेशान हैं, इस पर कुछ तो सुनवाई हुई। उन्होंने कहा, ''भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कुछ तो असर हुआ जिससे 2 रुपये घटा। उन्होंने ने कहा चुनाव के नोटिफिकेशन आने वाले हैं इसलिए उसके पहले ये सब किया जा रहा है।

जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 62वां दिन पालघर के मोखाडा से शुरू हुआ। उन्होंने कहा पालघर एक आदिवासी बहुल जिला है। प्रस्तावित वाढवन बंदरगाह परियोजना पालघर जिले में प्रस्तावित है। इसे स्थानीय पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा होने के बावजूद भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाया है। इससे स्थानीय मछली पकड़ने वाले समुदायों और आदिवासियों की आजीविका को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। वे स्थानीय स्तर पर हो रहे अन्याय-काल के इस प्रदर्शन के खिलाफ वर्षों से विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस मछुआरों और आदिवासियों के साथ खड़ी है।

हिदुस्थान समाचार/योगेंद्र

   

सम्बंधित खबर