उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

गोपेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के देवाल में शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुन्नी देवी ने कहा कि अब महिलाओं का युग आ गया है। हर क्षेत्र में महिलाएं उत्कृष्ट भूमिका निभा रही हैं। सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रही है । हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर धावक सरोजनी काटेडी, भागीरथी, दीपिका, महादेवी रावत, ज्योतिका, बसन्ती देवी, शान्ती देवी, शैलेन्द्र मटियानी पुरस्कार प्राप्त कुसुम गडिया को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने शाॅल ओढा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि आज मातृशक्ति ने सरपंच से लेकर राष्ट्रपति पद पर अपना परचम लहराया है। पहले देवाल में 80 महिला समूह से थे, जो अब बढ़कर 480 समूह हो गये है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। देवाल विकास खंड निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर महिला मंगल दल तोरती, धूरा धारकोट, कुलिग, उदयपुर, रामपुर, सुया, मुदोली, हरनी, खेता मानमती, काणडेई, मोटापा, वाक, घेस, सवाड, उलंगरा, मेलमीडा, नलधूरा, कैल महिला समूह, सरकोट, चैड, देवसारी, तलोर पदमला, कोठी, पूर्णा, बेराधार, सेलखोला की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिपंस आशा धपोला, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, भाजपा महिला ब्लाक अध्यक्ष जानकी बिष्ट, मन्जू परिहार, नंदी कुनियाल, जेष्ठ प्रमुख संगीता, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट और इन्द्र राणा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/सुनील

   

सम्बंधित खबर