कांशीराम दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा थे : अखिलेश यादव

लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में कांशीराम के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा थे।

इस अवसर पर इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, आर.के. चौधरी एवं जावेद आब्दी, अरविन्द कुमार सिंह, शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, अमिताभ बाजपेयी, कमाल अख्तर, फहीम अहमद, योगेश वर्मा, उदयवीर सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, लीलावती कुशवाहा आदि प्रमुख नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर