पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, मौत

-साथ में ले जा रहे मासूम पुत्र को महिला ने कूदने से पहले बाहर फेंका

फतेहपुर, 15 मार्च (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते मायके जा रही विवाहित महिला ने अपने मासूम पुत्र का जलधारा से बाहर यमुना में छलांग लगा दिया, जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। वहीं घायल पुत्र का बांदा जनपद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी रामा (27) पत्नी दिनेश निषाद अपने बच्चे भारत (03) को लेकर अपनी बहन सुंदरिया पत्नी रामसुफल निवासी पलटूपुर थाना ललौली के साथ अपने मायके ग्राम चकला थाना चिल्ला जनपद बांदा जा रही थी। जब वह यमुना नदी चिल्ला पुल पर पहुंची तो उसने अपने बच्चे भारत को पुल से नीचे फेंक दिया तथा स्वयं पुल से नीचे कूद गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है। घायल बच्चे भारत का इलाज चिल्ला में चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष ताकेश्वर राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। घायल पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित

   

सम्बंधित खबर