लोहे के खंभे से टकराई बस, दस यात्री घायल

हावड़ा, 15 मार्च (हि.स.)। एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के लोहे के खंभे से टकरा गयी। घटना शुक्रवार दोपहर हावड़ा सेतु की है। इस हादसे में करीबन दस यात्री घायल हो गये। इनमें बस का ड्राइवर भी शामिल है। घायल यात्रियों का हावड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक ये हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। हालांकि, यात्रियों का दावा है कि ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। उधर, घटना के कारण पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। शुक्रवार दोपहर प्राइवेट बस रूट 12/ए मेटियाबुरुज से हावड़ा आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा मुड़ गया है। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर