केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला

जम्मू, 15 मार्च (हि.स.)। शुक्रवार को सुनील प्रजापति ने ओबीसी के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रजापति यहां बसोहली विधानसभा क्षेत्र में मंडल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह ने कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न परियोजनाएं शुरू करके जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के न्याय और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार के समर्पित प्रयासों पर प्रकाश डाला।

वहीं सुनील प्रजापति ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की हर जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए मोदी सरकार के समर्पित प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि एनसी-कांग्रेस और पीडीपी के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों, ज्यादातर अन्य पिछड़ा वर्ग की भावनाओं और भविष्य की संभावनाओं का शोषण किया है, जिन्हें ओबीसी को आरक्षण के संवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया गया था।

उन्होंने आगे जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में ओबीसी आरक्षण लागू करने और पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनावों में आरक्षण बढ़ाने के प्रधान मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर